PM Kisan Status:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किश्तों में ₹2,000-₹2,000 करके चार-चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाती है। अब तक सरकार 19 किश्तें जारी कर चुकी है।
19वीं किश्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9.8 करोड़ किसानों को ₹22,000 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई थी।अब किसानों को 20वीं किश्त का इंतजार है, जो जून 2025 में आने की संभावना है।
PM Kisan Status
20वीं किश्त के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन दो तरीकों से किया जा सकता है:
1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
-
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
-
“Farmers Corner” सेक्शन में “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
-
आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
Read more:Ayushman Yojana delhi:दिल्ली में आयुष्मान योजना शुरू, गरीबों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2. ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन
-
अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
-
वहां पर आवश्यक फॉर्म भरें और दस्तावेज़ जमा करें।
आवश्यक दस्तावेज़
रजिस्ट्रेशन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक हैं:
-
आधार कार्ड
-
बैंक खाता विवरण (खाता संख्या और IFSC कोड)
-
भूमि स्वामित्व प्रमाण (खसरा/खतौनी)
-
मोबाइल नंबर
ई-केवाईसी (e-KYC) अनिवार्य
पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। यदि आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, तो आपकी अगली किश्त अटक सकती है।
ई-केवाईसी कैसे करें?
-
पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
-
“Farmers Corner” में “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें।
-
आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
ओटीपी (OTP) प्राप्त करें और दर्ज करें।
-
प्रक्रिया पूरी करें।
यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी कर सकते हैं।
भूमि सत्यापन और बैंक खाता आधार से लिंक करना आवश्यक
20वीं किश्त प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित कार्य भी आवश्यक हैं:
-
भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन: अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में जाकर भूमि रिकॉर्ड सत्यापित कराएं।
-
बैंक खाता आधार से लिंक: अपने बैंक शाखा में जाकर खाता आधार से लिंक कराएं।
-
NPCI मैपिंग: बैंक खाते को NPCI के साथ मैप कराएं, ताकि DBT के माध्यम से राशि सीधे खाते में आए।
Read more:Ration Card New Rule 2025:फ्री गेहू, चावल, नमक, बाजरा पाना है, तो जल्दी करे ये काम
पात्रता
पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जो:
-
भारत के नागरिक हों।
-
2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि के मालिक हों।
-
सरकारी नौकरी में न हों।
-
इनकम टैक्स दाता न हों।
20वीं किश्त कब आएगी?
सरकार ने अभी तक 20वीं किश्त की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जून 2025 के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है।यदि आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं या बनना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं, ई-केवाईसी पूरा करें, भूमि रिकॉर्ड और बैंक खाता विवरण अपडेट करें। इससे आप 20वीं किश्त का लाभ समय पर प्राप्त कर सकेंगे।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
क्या करें अगर किस्त न आए?
अगर आपको 20वीं किस्त का पैसा नहीं मिलता है, तो निम्नलिखित कदम उठाएं:
-
सबसे पहले लाभार्थी स्टेटस चेक करें।
-
अगर स्टेटस में कोई गलती दिखे, तो उसे ठीक करवाएं।
-
ई-केवाईसी और किसान पहचान पत्र की स्थिति जांचें।
-
आप pmkisan-ict@gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
-
पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 या 011-24300606 पर संपर्क करें।
Read more:PM Awas Yojana Survey 2025:पीएम आवास योजना के ऑनलाइन सर्वे रजिस्ट्रेशन शुरू
किन्हें नहीं मिलेगा लाभ?
कुछ लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। इनमें शामिल हैं:
-
आयकर दाता
-
10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले
-
सरकारी कर्मचारी
-
जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है